सड़क हादसे में 23 मरे, मुआवजे की घोषणा (लीड-2)

पटना, 26 जून (आईएएनएस)। पटना से सटे धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक यात्री बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गई है। इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) छत्रनील सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 20 से 23 के बीच बतायी जा रही है। गया-पटना मार्ग पर दुर्घटनास्थल से मलबा हटाने का कार्य चल रहा है।

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की।

इधर, धनरूआ के ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा तथा उनके एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर गया-पटना मार्ग जाम कर दिया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जाम हटाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सुबह सात बजे महारानी बस पटना से गया जा रही थी। कोल्हाचक गांव के समीप चनाटी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। बस पर 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इस दुर्घटना में बस और ट्रक चालक के मौत होने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+