प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया को बधाई दी
नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा, "खिलाड़ियों ने टीम भावना और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन से देश का नाम ऊंचा हुआ है।"
गौरतलब है कि गुरुवार को एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 81 रनों से हरा दिया। भारत ने 15 साल बाद यह खिताब जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications