पुलिस और अपराधी गिरोह में मुठभेड़ जारी
पुलिस के अनुसार लक्ष्मणपुर गांव में दो दशकों से पुलिस को चकमा दे रहे इनामी अपराधी सुरेश राजवार और पुलिस के बीच चल रही मुठभेड़ अब भी जारी है। बक्सर के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पूरे गांव को घेर लिया गया तथा एक मकान में रात को आग लगाई गई थी। इस मकान से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किये हैं।
अधिकारी का दावा है कि सुरेश इसी गांव में है तथा उसके कुछ साथियों को पुलिस की गोली भी लगी है। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ के दौरान गांव के कुछ मकानों को खाली करा लिया गया है।
इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) एस़ एम़ खोपड़े भी गांव में हैं तथा इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी सुरेश के अपने दल के साथ लक्ष्मणपुर गांव में छुपा है। इस सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची कि संदिग्ध अपराधियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में एक जवान की मौत भी हो गई है।
गौरतलब है कि सुरेश को राज्य पुलिस वर्ष 1990 से तलाश कर रही है तथा राज्य सरकार ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications