ईंधन कीमतों में वृद्धि पर पुनर्विचार करे सरकार : ममता

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मेरी पार्टी इस मूल्य वृद्धि के समर्थन में नहीं है, इससे आम आदमी पर बोझ बढ़ेगा। सरकार डीजल, केरोसीन और एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार करे।"

उन्होंने कहा कि डीजल और केरोसीन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर गरीबों पर पड़ेगा, हालांकि उन्होंने कहा, "सरकार को हमारा समर्थन जारी रहेगा और हम सरकार गिराना नहीं चाहते हैं।"

तृणमूल कांग्रेस के 19 सांसदों को ध्यान में रखते हुए बनर्जी ने कहा, "हम अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं, लेकिन सरकार बहुमत में है। लोकतंत्र में कुछ व्यवस्थाएं हैं इसलिए व्यवस्थाओं को बनाए रखने और गरीबों का बोझ कम करने के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "मैंने कल (गुरुवार) अपनी बात वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को बता दी थी और आज (शुक्रवार) फिर मैंने उन्हें इससे अवगत कराया। इस बढ़ोतरी से दूसरी चीजों के दामों में भी वृद्धि होगी।"

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए पेट्रोल की कीमतों को प्रशासनिक नियंत्रण से मुक्त कर दिया है और डीजल, केरोसीन और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस फैसले से सरकार की राजकोषीय स्थिति में सुधार होगा और सरकार को अन्य योजनाओं के लिए ज्यादा धन उपलब्ध होगा।

पेट्रोल की कीमत में 3.50 रुपये प्रति लीटर, डीजल 2 रुपये प्रति लीटर, केरोसीन 3 रुपये लीटर और रसोई गैस की कीमत में 35 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+