अपराधी के साथ मुठभेड़ में पुलिस जवान शहीद
पटना, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और एक अपराधी गिरोह के बीच मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मणपुर गांव में इनामी अपराधी सुरेश राजवार के अपने दल के साथ छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची तभी संदिग्ध अपराधियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी। इस गोलीबारी में एक जवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि घटना के बाद विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों के साथ अतिरिक्त पुलिस को लक्ष्मणपुर गांव रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गांव को अपने घेरे में लेकर छापामारी कर रही है।
सुरेश राजवार को राज्य पुलिस वर्ष 1990 से तलाश कर रही है तथा राज्य सरकार ने इस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications