पिकासो की पेंटिंग ब्रिटेन में नीलाम
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेंटिंग की बोली कला व्यापार से जुड़ी विश्व की प्रसिद्ध कंपनी क्रीस्ट में लगाई गई। वर्ष 1903 की इस पेंटिंग में एंजिल फर्नाडेज डि सोटो का चित्र है, जिसके तीन से चार करोड़ पाउंड के बीच बिकने की संभावना थी।
पिकासो की इस कृति को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन के प्रसिद्ध संगीतकार एंड्रयु लोयड वेबर ने खरीदा था। माना जा रहा है कि यह पेंटिंग उम्मीद से काफी कम कीमत पर नीलाम हुई।
इस पेंटिंग में एक देवदूत हाथ में मदिरा का जाम थामे पाइप से धूम्रपान कर रहा है। एक मालिकाना दावे के चलते वर्ष 2006 में न्यूयार्क में इस पेंटिंग की नीलामी आखिरी समय पर वापस ले ली गई थी।
इसकी बिक्री से प्राप्त राशि लोयड वेबर फाउंडेशन को मिलेगी जो कला को बढ़ावा देने के लिए उपयोग में लाई जाएगी। वेबर ने न्यूयार्क में 1995 में स्ट्रालेम कलेक्शन से एक नीलामी के दौरान 2.92 करोड़ डॉलर में यह पेंटिंग हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications