नक्सली हिंसा के पीड़ितों को मुअवाजा देगी झारखण्ड सरकार
रांची, 23 जून (आईएएनएस)। झारखण्ड सरकार नक्सली हिंसा से प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा देगी।
झारखण्ड के कैबिनेट सचिव आदित्य स्वरूप ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया, "झारखण्ड के राज्यपाल की सलाहकार परिषद ने बुधवार को उन लोगों के लिए मुआवजे की मंजूरी दे दी, जिनकी संपत्तियां नक्सली हिंसा में क्षतिग्रस्त हुई हैं।"
स्वरूप ने कहा, "निर्णय के अनुसार नक्सली हिंसा में क्षतिग्रस्त हुई स्थायी संपत्ति के लिए प्रति व्यक्ति को एक लाख रुपये तथा अस्थायी संपत्ति के नुकसान के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।"
अभी तक नक्सली हिंसा में नष्ट हुए मकानों और अन्य संपत्तियों के मालिकों के लिए मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications