पुरवा हवाओं से तापमान में गिरावट

पटना, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार के करीब-करीब सभी हिस्सों में मानसून के कमजोर होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पुरवैया बहने से तापमान में गिरावट अवश्य आई है परंतु लोगों को उमस का सामना करना पड़ है। वैज्ञाानिकों का कहना है कि बादल छाने के बावजूद मानसून के कमजोर होने के कारण बारिश की अनुकूल स्थिति नहीं बन पा रही है।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि हवा में नमी 51 प्रतिशत मापी गई। पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गया का अधिकतम तापमान 41़ 7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35़ 8 तथा पूर्णिया का 30.़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर बादल छाये रहेंगे तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+