गुआंटोनामो के 25 पूर्व कैदी फिर आतंकवादी बने
दुबई के समाचार चैनल 'अल-अरबिया' के अनुसार क्यूबा स्थित कारागार से अमेरिका द्वारा लगभग 120 सऊदी नागरिकों को वापस भेजा गया था जिनमें से 25 फिर से हिंसा में शामिल हो गए हैं।
बौद्धिक सुरक्षा प्रशासन के निदेशक अब्दुर्रहमान अल-हदलाक ने बताया कि अलकायदा के इन सदस्यों को सुधार कार्यकम में भेजा गया था। इस दौरान इन लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए मौलवियों और वित्तीय मदद का सहारा लिया गया।
उन्होंने कहा कि इन सदस्यों में से कुछ इस सुधार कार्यक्रम के बाद यमन चले गए और वहां फिर से अलकायदा के साथ जुड़ गए। शेष लोगों को फिर जेल भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications