चीन कोयला खदान विस्फोट में 46 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हेनान प्रांत के पिंगडिंगसान शहर में सिंगडोंग नंबर दो खदान में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट के समय खदान में 72 कामगार मौजूद थे। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि चीन में कोयले की खदानों में होने वाले विस्फोट की वजह से प्रति वर्ष हजारों कामगार मारे जाते हैं। यह दुर्घटनाएं आमातौर पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications