बीईएमएल के शुद्ध मुनाफे में 17 फीसदी की कमी

बैंगलुरू, 21 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने वित्त वर्ष 2009-10 में 223 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है जो इससे पूर्व के वर्ष की तुलना में 17 फीसदी कम है।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 8.6 फीसदी की कमी आई और यह घटकर 157 करोड़ रुपये रह गया।

यद्यपि, वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 1.5 फीसदी बढ़कर 2838 करोड़ रुपये हो गई।

बीईएमएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वी. आर. एस. नटराजन ने पत्रकारों से कहा, "बिक्री के आर्डर की पूर्ति नहीं हो पाने के कारण अंतिम तिमाही में शुद्ध मुनाफे और शुद्ध बिक्री में कमी आई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+