जनता सिखाएगी भाजपा-जद (यू) को सबक : कांग्रेस
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शकील उज्जमां अंसारी ने आईएएनएस से चर्चा में कहा, "यह धर्मनिरपेक्ष लोगों को बेवकूफ बनाने का नीतीश का चुनावी हथकंडा है।"
उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोद में बैठे हैं। वह केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंत्री रहे और अब भाजपा की सहायता से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। चुनाव सिर पर है इसलिए वह राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "बिहार की जनता बहुत बुद्धिमान है और नीतीश के इस ड्रामे को अच्छी तरह समझती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications