सोपोर में आतंकवादी हमले में 9 घायल (लीड-1)
सोपोर शहर के बाटापोरा में आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के एक शिविर पर ग्रेनेड दागे और उसके बाद वे एक मकान में दाखिल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सैनिकों और विशेष कार्रवाई समूह के कर्मियों ने मकान को घेर लिया है। समझा जाता है कि मकान में दो आतंकवादी छुपे हुए हैं।"
एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने सोमवार सुबह सोपोर के मैन चौक में भारतीय स्टेट बैंक की इमारत के समीप एक पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं।
अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों की गोलीबारी में तीन पुलिस कांस्टेबलों और एक विशेष पुलिस अधिकारी सहित चार लोग घायल हो गए।"
उन्होंने बताया, "आतंकवादियों ने इकबाल नगर में टेलीफोन एक्सचेंज की एक इमारत पर ग्रेनेड भी दागे। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए।"
सोपोर जिले के पुलिस प्रमुख और एसओजी का शिविर टेलीफोन एक्सचेंज की इमारत के समीप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications