12वीं विज्ञान का पाठ्यक्रम देश भर में समान
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने केंद्रीय व राज्यों के सभी माध्यमिक बोर्डों को निर्देश दिए हैं कि अगले सत्र से बारहवीं कक्षा में विज्ञान के पाठ्यक्रम देश भर में समान कर दिए जाएं। अब चाहे छात्र सीबीएसई बोर्ड से पढ़े या आईसीएसई से और या फिर राज्य बोर्ड से सभी जगह पाठ्यक्रम समान होगा।
इसके अंतर्गत देश भर में वर्ष 2011 से कक्षा 12वीं के विज्ञान के छात्रों का समान पाठ्यक्रम होगा। इसके साथ ही कामर्स विषय में भी जुलाई से देश भर में एक समान पाठ्यक्रम होंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि समान पाठ्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं के छात्रों की पहली परीक्षा वर्ष 2013 में होगी।
सिब्बल ने यह निर्णय केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की 57वीं बैठक के बाद लिया। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब सिब्बल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि इस तरह के एजूकेशन सिस्टम से छात्रों में समानता बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications