नीतीश अपने फैसले पर पुनर्विचार करें : कलराज
कलराज ने रविवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "नीतीश द्वारा राहत राशि लौटाना उनकी तुच्छ और संकीर्ण राजनीतिक नजरिए को दर्शाता है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।"
ज्ञात हो कि पिछले दिनों पटना में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान स्थानीय अखबारों में एक विज्ञापन छपा था, जिसमें नीतीश कुमार और मोदी की तस्वीर एक साथ छपी थी। एक अन्य विज्ञापन में इस बात का जिक्र था कि वर्ष 2008 में कोसी बाढ़ आपदा के समय गुजरात ने बिहार को पांच करोड़ रुपये की मदद की थी।
उसी दिन नीतीश ने इस विज्ञापन को बिहार की अस्मिता से जोड़ते हुए गुजरात को पैसा लौटाने की धमकी दी थी। विज्ञापन से नाराज नीतीश ने भाजपा नेताओं को दिया जाने वाला रात्रिभोज तक रद्द कर दिया था। इसके बाद गत शनिवार को नीतीश ने गुजरात सरकार को पांच करोड़ की सहायता राशि लौटा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications