'माई ड्रीम स्पोर्ट' में बाल चित्रकार उकेरेंगे भावनाएं
'माई ड्रीम स्पोर्ट' के नाम से आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता एशिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन शुभ आर्ट्स कंप्टीशन और ललित कला अकादमी के सहयोग से हो रहा है।
इसी सप्ताह से प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इस प्रतियोगिता में पांच से 17 वर्ष तक की उम्र के बच्चे ही हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 15 अगस्त 2010 तक होगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किए गए 'शुभंकर' पर अपना ऑटोग्राफ दिया है।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को उनके उम्र के आधार पर तीन वर्गो में बांटा जाएगा। विजेताओं की घोषणा पांच सितंबर, 2010 को की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों के चित्र इंडियन आर्ट गैलरी और इंडियन आर्ट पत्रिका में प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता के निणार्यक मंडल में शामिल एंजोली इला मेनन ने कहा, "शुभ आर्ट कंप्टीशन की तरफ से मुहैया कराए गए इस अवसर से देश के उभरते हुए बाल चित्रकारों को मदद मिलेगी।"
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गये चित्रों को राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य स्थलों तथा नई दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मुख्य जगहों पर लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications