ज्ञानेश्वरी ट्रेन हादसे में पांचवीं गिरफ्तारी

इस हादसे के मुख्य आरोपियों में से एक बापी महतो नाम के इस शख्स के बारे में सुराग देने वाले के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया था।

पिछले माह की 28 तारीख को हावड़ा से मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सरडीहा और खेमासुली स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई तभी दूसरी पटरी पर आ रही मालगाड़ी ने उसके डिब्बों को रौंद दिया था।

पहले इस मामले की जांच राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने की दी। बाद में 10 जून को इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।

सीआईडी ने इस मामले में इससे पहले खगेन महतो, समीर महतो, हीरालाल महतो और भोलनाथ महतो को गिरफ्तार किया था।

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "महतो को हमारे पुलिस बल ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+