पाकिस्तान में ग्रेनेड हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल
इस्लामाबाद, 20 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्वे टा शहर में रविवार को ग्रेनेड हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि मोटरसाइकिल पर सवार आतंकवादियों ने क्वे टा के सरियाब रोड पर सुरक्षा बलों के वाहन के समीप ग्रेनेड फेंका। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटे आई हैं।
इस बीच, प्रशासन ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications