वृद्ध पर हमला करने वाले भालू को गोली मारी

वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के व्योमिंग राज्य के येलोस्टोन नेशनल पार्क में एक खूंखार भालू द्वारा 70 वर्ष के एक वृद्ध पर हमला किए जाने के बाद उसे गोली मार दी गई।

प्रशासन ने शनिवार को बताया कि वयस्क भालू ने शनिवार को इरविन फ्रैंक एवर्ट पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

सीएनएन खेल एवं मत्स्य विभाग के प्रवक्ता एरिक केस्लर के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने भालू के गले में पहनाए गए रेडियो कॉलर की मदद से उसे ढूंढ निकाला और गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।

इस भालू को गुरुवार को शोशोन राष्ट्रीय वन से भालूओं पर अध्ययन कर रहे एक दल ने पकड़ा था। उसके बाद उसे बेहोश करके रेडियो कॉलर पहनाने के बाद छोड़ दिया गया था।

एवर्ट शोधकर्ताओं के दल का हिस्सा थे ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+