चीन में भूस्खलन से 88 की मौत
बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीन में लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को हुए भूस्खलन की वजह से दक्षिणी चीन में कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई और 48 लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नागरिक मामलों के मंत्रालय के बयान के हवाले से कहा कि दक्षिणी चीन में भूस्खलन से 88 लोगों की मौत हो गई और 48 लापता हैं। इस इलाके के 757,000 लोगों को घर छोड़कर दूसरे स्थान पर आसरा लेना पड़ा है।
मंत्रालय के बयान में कहा गया कि चीन में लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications