मॉनसून के लिए दिल्ली अभी काफी दूर
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को भी तपिश से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्लीवासियों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है जो वर्ष के इस समय औसत तापमान से पांच डिग्री उपर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शनिवार को आसमान साफ रहेगा तथा आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। "
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि राजधानी में 13 मई को सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिसने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications