उप्र में भीषण गर्मी
लखनऊ, 20 जून(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राज्य मे शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ।
पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, अलीगढ़ का 43 डिग्री, कानपुर का 42.2 डिग्री, मेरठ का 42.4 डिग्री, वाराणसी का 41.2 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बदलाव का संभावना से इंकार किया है। कुछ स्थानों पर खासकर पूर्वाचल में तेज आंधी के आसार व्यक्त किये गये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications