मथुरा जेल से 4 कैदी फरार, जेल अधिकारी निलंबित
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या, लूट, अपहरण, हत्या का प्रयास, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम जैसे जघन्य अपराधों में जिला कारागार में निरुद्ध सचिन, योगेश, अजय और अवधेश रविवार देर शाम अपनी बैरक से गायब पाए गए।
मथुरा के जिलाधिकारी डी.सी.शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 'अभी मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मामले में चार जेल अधिकारियों को निलंबित किया गया है। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।'
शुक्ला ने कहा कि घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद जिला कारागार के मुख्य बंदी रक्षक, सहायक बंदी रक्षक, और दो बंदी रक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक तक घटना के मद्देनजर अभी कुछ और जेल अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications