किर्गिस्तान में आपातस्थिति 25 जून तक बढ़ी
बिश्केक, 20 जून (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के दक्षिणी ओश क्षेत्र के बहुत से जिलों में आपातस्थिति की अवधि 25 जून तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी अंतरिम सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में दी गई है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार यहां भड़की जातीय हिंसा के बाद लगाई गई आपातस्थिति की अवधि रविवार को पूरी हो रही थी।
दक्षिणी ओश और जलालाबाद शहरों में गत 11 जून को किर्गिज और उज्बेक जातियों में हिंसक झड़पें भड़क उठी थीं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हिंसा में कम से कम 191 लोग मारे गए हैं और 2000 से ज्यादा घायल हुए हैं। किर्गिज अधिकारियों ने कबूल किया है कि हताहतों का असली संख्या सरकारी आंकड़ों से 10 गुणा ज्यादा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications