केरल के कुछ संगठनों का आईएसआई से संबंध : मंत्री
तिरुवनंतपुरम, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुलापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) का केरल के कुछ क्षेत्रों में तथा कुछ संगठनों में रुचि है।
रामचंद्रन ने इस बात का खुलासा उस समय किया, जब उनसे पूछा गया कि क्या गृह मंत्रालय इस बात से वाकिफ है कि केरल के कुछ संगठनों का मध्य पूर्व में आईएसआई से संबंध है।
रामचंद्रन ने कहा, "हमारे पास जो जानकारी है, हम उस पूरी जानकारी का खुलासा नहीं कर पाएंगे, लेकिन एक बात जो मेरी नजर में आई है कि यहां के कुछ संगठनों में और कुछ क्षेत्रों में आईएसआई की रुचि है।"
रामचंद्रन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications