निकारागुआ बारूदी सुरंग मुक्त क्षेत्र घोषित
मानागुआ, 20 जून (आईएएनएस)। निकारागुआ में चलाए गए 'राष्ट्रीय बारूदी सुरंग हटाओ अभियान' के तहत पिछले 21 वर्षो में 20 लाख से अधिक बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किया गया और अब उसे बारूदी सुरंगों से मुक्त घोषित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी प्रेन्सा लातिना के मुताबिक जनरल जूलियो सीजर एविलेस ने कहा कि कम से कम 1,029 जगहों पर 179,970 बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय किया गया। इन जगहों में 70 पुल, 378 बिजली के टॉवर, दो हवाई अड्डे और सात पनबिजली संयंत्र शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने होंडुरास की सीमा से सटी 313 किलोमीटर तथा कोस्टा रिका से सटी 96 किलोमीटर लंबी सीमा को पूरी तरह से साफ कर दिया है।
राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा ने देश के बारूदी सुरंगों से मुक्त होने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications