सूडान में हिंसा, 48 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मिस्सेरिया और रिजेइगात जनजातियों में दार्फुर के गारसिला क्षेत्र में झड़पों में ये मौते हुईं।
रिजेइगात जनजाति के लोग शुक्रवार को नौ वाहनों में सवार होकर आए और उन्होंने मिस्सेरिया के गांवों पर हमला कर दिया। मिस्सेरिया के नेताओं ने बताया कि इस साल के आरंभ में दो मिस्सेरियाई नेताओं की हत्याओं के बाद यहां झड़पें हुई थीं।
संयुक्त राष्ट्र-अफ्रीकी संघ शांति मिशन के एक प्रवक्ता ने बताया कि शांति सैनिकों के एक दल को हिंसा वाले इलाके की ओर रवाना किया गया, उसे वहां प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई।
दार्फुर में हाल के वर्षो से हिंसक घटनाएं होती रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications