ईरान में आतंकवादी सरगना को फांसी
ईरान के सरकारी टीवी प्रेस टीवी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि आतंकवादी अब्दुलमलिक रिगी को देश में आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह आतंकवादी संगठन जुंदाअल्लाह समूह का सरगना था।
रिगी पर हथियर लूटने, सार्वजनिक स्थानों पर बम फेंकने, सेना, पुलिस और नागरिकों पर हमला करने, अपहरण और हत्या सहित 79 आपराधिक मामले दर्ज थे।
उसे 23 फरवरी को पूर्वी ईरान से गिरफ्तार किया गया था। वह विमान से दुबई से किर्गिस्तान जा रहा था।
रिगी को इस्लामिक रिवोल्यूशन कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद रविवार की सुबह फांसी पर लटकाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications