भील समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार गांव, गरीब के उत्थान के संकल्प के साथ कार्य करते हुए पिछड़ों को सामाजिक न्याय, सुरक्षा एवं उनके चहुंमुखी विकास के साथ मुख्य धारा में लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने राजस्थान में जनजातीय उत्थान का जिक्र करते हुए कहा कि वन भूमि पर काबिज जनजातियों को मालिकाना हक देने की दिशा में 60 हजार प्रकरणों के निस्तारण की पहल राज्य में हुई, इनमें से 30 हजार परिवारों को तो पट्टे दिये भी जा चुके हैं। शेष मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें इसके लिए जोधपुर में छात्रावास बन भी चुका है। बिखरी आबादी के लिए छात्रावासों की उपलब्धता राज्य के अन्य संभागों में भी हो सके इसके भी प्रबंध सरकार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications