श्रीनगर में हिंसा, 1 की मौत, 5 घायल
पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के दौरान घायल हुए 26 युवक मुहम्मद रफीक बांगरू के शनिवार को दम तोड़ देने के बाद उसके अंतिम संस्कार से लौटते समय लोगों की भीड़ ने श्रीनगर की नूरबाग पुलिस चौकी पर यह हमला किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए।"
इनमें से जावेद अहमद नाम के एक घायल ने एस.एम.एच.एस. अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हिंसा के बाद से शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुराने शहर के इलाकों में कर्फ्यू लगाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।
बागरू गत 12 जून को साफा कदल में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से घायल हो गया था और पिछले एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications