होंडुरास में डेंगू का प्रकोप
सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी मंत्रालय के प्रमुख टोमस गुवेवारा ने शनिवार को कहा कि देश में डेंगू बुखार से संबंधित 10,780 मामले दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों में ज्यादातर 19 वर्ष से कम उम्र के हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बिस्तरों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
तेगुसिगाल्पा में सेगूरो सामाजिक अस्पताल के प्रमुख मारियो राबटरे रामोस ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को रखने की जगह नहीं है।
सामाचार एजेंसी 'प्रेनसा लातिना' के अनुसार रामोस ने कहा, "इससे पहले डेंगू के इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे थे लेकिन अब प्रतिदिन 10 से 15 मामले देखने को मिल रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications