दिल्ली का पारा चढ़ा, राहत की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को रविवार को भी गर्मी की तपिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
दिल्लीवासियों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शनिवार को आसमान साफ रहेगा तथा आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। "
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे है। गौरतलब है कि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications