श्रीनगर के पुलिस प्रमुख को हटाया गया
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बदर को हटाने का फैसला किया गया। बैठक में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। बदर के स्थान पर सैयद आशिक बुखारी को नियुक्त किया गया है।
राज्य पुलिस प्रमुख कुलदीप खोड़ा भी इस बैठक में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि रविवार को पुलिस गोलीबारी में 26 वर्षीय जावेद अहमद मल्ला की मौत हो गई। इसके बाद बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन में सात सुरक्षाबलों के साथ ही कम से कम 30 लोग घायल हो गए।
यह घटना उस समय घटी, जब पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के दौरान घायल हुए 26 युवक मुहम्मद रफीक बांगरू के शनिवार को दम तोड़ देने के बाद रविवार को उसकी शव यात्रा के दौरान भीड़ ने सीआरपीएफ चौकी पर हमला कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications