ब्राजील में बाढ़ से 32,00 लोग स्थिापित
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार नागरिक और रक्षा सेवा के मुताबिक मूसलाधार बारिश लगातार तीसरे सप्ताह भी जारी है। बारिश की वजह से 21 क्षेत्रों के रिहायसी इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
अधिकारियों के मुताबिक एलागोवास में 39 कस्बों में डेंगू का खतरा पैदा हो गया है। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक करीब 6,000 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से एडीज मच्छरों की संख्या में इजाफा हुआ है जो इस बीमारी के मुख्य कारक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications