पश्चिम बंगाल में विस्फोटक जब्त
कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से पुलिस ने रविवार को 50 जिलेटिन की छड़ों के साथ ही कई अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त किया है।
सिम्लापाल पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा कि कुसुमदुमरी इलाके से जिलेटिन की छड़ें और विस्फोटक जब्त किए गए।
सूत्रों का कहना है कि ऐसी आशंका है कि यह विस्फोटक सामग्री नक्सलियों को मुहैया कराई जानी थी।
उल्लेखनीय है कि बांकुरा के साथ ही पश्चिम मिदनापुर और पुरुलिया जिले में नक्सलियों का प्रभाव ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications