कांग्रेस 24 जून को उप्र में मनाएगी काला दिवस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि मायावती सरकार के इस अलोकतांत्रकि और तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरुवार को सभी 71 जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर सड़कों पर उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि काला दिवस मनाने के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों के संबंध में जारी अधिसूचना की होली जलाई जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि यदि इसके बावजूद प्रदेश सरकार उपरोक्त अधिसूचना को वापस न लेकर लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ जारी रखती है तो पार्टी मंडल और प्रदेश स्तर पर विशाल प्रदर्शन करेगी।

मालूम हो कि विरोधी दलों के विरोध को दरिकनार करते हुए मायावती सरकार की मंत्रपिरिषद ने गत शुक्रवार को उप्र नगर पालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों एव महापौरों का निर्वाचन) नियमावली 2010 को अनुमोदित कर दिया।

मंत्रपिरिषद से मंजूर नियमावली संबंधी प्रस्ताव से साफ है कि जहां अब नगरीय निकाय के चुनाव राजनीतिक दलों के आधार पर नहीं लड़े जा सकेंगे वहीं महापौर का चुनाव जनता से सीधे कराने की व्यवस्था बनी रहेगी।

गौरतलब है कि विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार उक्त नियमावली के जरिये महापौरों का चुनाव जनता से न कराकर पार्षदों से कराने की साजिश रच रही है। इसमें उसने चुनाव में खरीद फरोख्त की आशंका भी जताई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+