आतंक के खिलाफ युद्ध पर ब्रिटेन ने बहाए 29 अरब डॉलर

लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश सरकार 11 सितंबर, 2001 से लेकर अब तक आतंक के खिलाफ लड़ाई पर 29 अरब डॉलर (20 अरब पाउंड) खर्च कर चुकी है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार अधिकांश धनराशि सैन्य अभियानों के लिए खर्च किया गया है। लेकिन सरकार ने अपने कूटनीतिक प्रयासों और अफगानिस्तान व इराक में पुननिर्माण कार्यो के लिए भी काफी धनराशि खर्च किया है।

ब्रिटेन ने सैन्य अभियानों पर 18 अरब पाउंड खर्च किया है। इसका एक बड़ा हिस्सा हाल के वर्षो में अफगानिस्तान में खर्च किया गया है। जबकि ब्रिटेन का कुल वार्षिक रक्षा बजट लगभग 37 अरब पाउंड है।

इस बीच ब्रिटिश सेना ने अफगानिस्तान में अपने 299 युद्ध पीड़ितों के प्रति शोक प्रकट किया है। एक 21 वर्षीय ब्रिटिश सनिक को अफगानिस्तान के अशांत दक्षिणी हेलमंड प्रांत में शुक्रवार मार डाला गया।

अफगानिस्तान में लगभग 10,000 ब्रिटिश सैनिक मौजूद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+