कैलीफोर्निया में युवक ने की 2 की हत्या
वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी शहर कैलीफोर्निया के दक्षिणी हिस्से में एक रेस्तरां में भोजन कर रहे एक परिवार पर एक युवक ने गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बाद में युवक ने खुद को भी गोली मार ली।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेन बर्नानिडनो के टाको रेस्तरां में भोजन कर रहे एक व्यक्ति, एक महिला और दो बच्चों पर एक युवक ने गोलीबारी कर दी।
इस गोलीबारी में एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला और एक बच्चा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications