मेक्सिको में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 11 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रक्षा विभाग ने बताया कि दुरांगो प्रांत में शनिवार को बेल 412 हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप कैल्डरन ने हजारों सैनिकों को इस क्षेत्र में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए भेजा है।
गौरतलब है कि मेक्सिको में पिछले सप्ताह मादक पदार्थो से जुड़ी हिंसा में लगभग 300 से अधिक लोग मारे गए थे। स्थानीय अखबार 'रेफोरमा' के मुताबिक इस वर्ष 5,200 से अधिक लोग ऐसी हिंसा के शिकार बने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications