पाक के साथ अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा को तैयार : भारत
इसके साथ ही भारत ने संकेत किया कि वह अफगानिस्तान के हिंसक हालात पर व्यापक चर्चा को तैयार है।
भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। विदेश सचिव निरूपमा राव, पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ गुरुवार को इस्लामाबाद में बातचीत करेंगी।
राव संभवत: आतंकवाद को लेकर भारत की अनवरत चिंताओं को जाहिर करेंगी और भारत विरोधी संगठनों पर ठोस कार्रवाई के लिए इस्लामाबाद पर दबाव बनाएंगी।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि आतंकवाद पर चर्चा के दौरान भारत पिछले कुछ वर्षो के दौरान अफगानिस्तान में भारतीय परियोजनाओं और भारतीय लोगों पर हुए बार-बार हमलों के मुद्दे को उठाएगा।
इन हमलों के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का संदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications