पाकिस्तान में 18 आतंकवादी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी मारे गए (लीड-2)
दक्षिण वजीरिस्तान के एक कबायली जिले में तालिबान आतंकवादियों ने सेना के चेक पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में सेना के एक जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।
उधर ओरकजई इलाके में सेना ने रविवार को आतंकवादियों के ठिकाने पर हेलीकाप्टर से हमला किया जिमसें 13 आतंकवादियों की मौत हो गई और दर्जन भर घायल हो गए।
क्वे टा शहर में रविवार को आतंकवादियों के हथियारों के जखीरे में बम विस्फोट हो जाने से चार आतंकवादी और एक कमांडर मारा गया। विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए।
उधर सरियाब रोड पर खड़ी विस्फोटकों से लदी एक आल्टो कार में उस समय धमाका हुआ जब फ्रंटियर कोर का एक वाहन एक पॉलिटेक्नीक के करीब से गुजर रहा था।
विस्फोट में घायल तीन जवानों और पांच नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले में बाद भड़की आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर लाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications