भारत में रवांडा के पूर्व राजदूत को लगी गोली
पूर्व राजदूत कयूंबा नयामसावा अपनी पत्नी के साथ खरीददारी कर लौट रहे थे तभी एक बंदूकधारी ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उनके पेट में गोली गली और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने साउथ अफ्रीका प्रेस एसोसिएशन की ओर से जारी बयान के हवाले से यह खबर दी है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "उनके पेट में गोली गली है और उनका ऑपरेशन जोहांसबर्ग के एक अस्पताल में चल रहा है।"
नयामवासा पर इस वर्ष के शुरू में रवांडा में हुए बम हमलों में शामिल होने का आरोप है। पूर्व सेना प्रमुख ने भारत में राजदूत पद से इस्तीफा देने के बाद दक्षिण अफ्रीका चले आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications