ज्ञानेश्वरी हादसे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार (लीड-2)
पूर्वी सिंहभूम जिले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि बापी महतो नाम के इस शख्स को जमशेदपुर के आदित्यपुर क्षेत्र के एक अतिथि गृह से पकड़ा गया।
कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में उसकी मौजूदगी का सुराग लगने के बाद झारखण्ड और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त अभियान में उसे हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि महतो 17 जून को अतिथि गृह में आया था और वह यहां महज तीन-चार घंटे ही रहता है। ज्यादातर समय वह बाहर रहता है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे महतो को दबोचने के लिए उसके मोबाइल फोन पर होने वाली कॉल्स पर नजर रखे हुए थे। उसके बारे में सुराग देने वाले के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी।
झारखण्ड और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम सादे कपड़ों में अतिथि गृह आयी और महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।
मनोज उर्फ बापी नक्सल समर्थक पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति का प्रमुख सदस्य है।
पिछले माह की 28 तारीख को हावड़ा से मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सरडीहा और खेमासुली स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई तभी दूसरी पटरी पर आ रही मालगाड़ी ने उसके डिब्बों को रौंद दिया था।
पहले इस मामले की जांच राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने की दी। बाद में 10 जून को इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "महतो को हमारे पुलिस बल ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications