मास्को में हिंसक झड़प, 4 किशोर घायल
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक मास्को के बाहरी इलाके में स्थित लेक बिलोइ में यह घटना शनिवार शाम को हुई।
पुलिस ने बताया, "तीन लोगों पर चाकू के घाव के निशान पाये गये हैं जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। " पुलिस का कहना है कि इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि चाकू का प्रयोग किसने किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications