मलेशिया में 200 अवैध प्रवासी गिरफ्तार
मलेशिया में रह रहे इन प्रवासी नागरिकों के वैध दस्तावेज दिखाने में असफल होने के बाद गिरफ्तार किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 60 अधिकारियों की एक टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर वैध दस्तावेज के बिना रह रहे प्रवासी नागरिकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान तीन घंटे के भीतर ही 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रवासियों में इंडोनेशिया, थाइलैंड, म्यांमार और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications