इस्तांबुल में मेट्रो स्टेशन पर धमाका
इस्तांबुल, 20 जून (आईएएनएस)। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में मेट्रो स्टेशन पर शनिवार देर रात धमाके की आवाज सुनी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार धमाके की आवाज इस्तांबुल के ताकसिम स्क्वे यर मेट्रो स्टेशन पर सुनी गई और लोगों को स्टेशन से बाहर भागते देखा गया। स्टेशन के भीतर से धुआं निकल रहा था।
विस्फोट के बारे में अभी कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक स्टेशन के भीतर रखे कूड़े में आग लगने से यह धुआं दिखाई दे रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications