45 वर्षीय व्यक्ति से नाबालिग लड़की की शादी
कामाक्षी ने पंजागुत्ता पुलिस थाने में अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी उसकी इच्छा के विपरीत की गई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह नाबालिग है।
उसके माता-पिता का हालांकि दावा है कि वह 19 वर्ष की है और इसके पहले विजयवाड़ा के एक व्यक्ति के साथ उसकी शादी हुई थी। कुछ महीने पहले उसका तलाक हो गया था।
लड़की के पिता एम.प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि उसकी दूसरी शादी उसकी मर्जी से की गई और इस आशा के साथ कि वह खुशी के साथ अपना जीवन बिता सकेगी।
पुलिस ने कहा कि उम्र के निर्धारण के लिए उसने लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है।
पुलिस उपनिरीक्षक रवि कुमार ने कहा, "उसकी उम्र का निर्धारण होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।"
पिछले चार दिनों के भीतर आंध्र प्रदेश में इस तरह की यह तीसरी घटना है। पुलिस ने इससे पहले 17 जून को राजामुंदरी शहर में 17 वर्षीय किशोरी के साथ शादी करने के आरोप में 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
इसके अलावा शनिवार को राजस्थान निवासी एक 57 वर्षीय व्यक्ति को एक किशोरी से शादी करने के आरोप में हैदराबाद के पास राजेंद्रनगर से गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications