आस्ट्रेलियाई खनन व्यवसायी की मौत की आशंका
'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के अनुसार टॉलबोट समूह के अध्यक्ष डॉन निस्सेन ने रविवार को इस बात की पुष्टि की कि शनिवार को लापता हुए विमान में टॉलबोट भी सवार थे। यह विमान पश्चिम आस्ट्रेलियाई लौह अयस्क के खनिक सॉन्डेंस रिसोर्सिज ने किराए पर लिया था।
सॉडेंस रिसोर्सिज कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी की ओर से भाड़े पर लिया गया विमान शनिवार को लापता हो गया। विमान में सवार ज्यादा लोगों का संबंध कंपनी से ही था।
निस्सेन ने बयान में कहा, "विमान शनिवार सुबह कैमरून में सॉन्डेंस म्बालाम लौह अयस्क परियोजना जा रहा था।"
टॉलबोट समूह, सॉन्डेंस रिसोर्सिज के साथ मिलकर विमान के मलबे की तलाश में जुटा है। टॉलबोट सॉन्डेंस रिसोर्सिज के निदेशक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications