इराक विस्फोटों में 18 मरे, 42 घायल
बगदाद, 20 जून (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के पश्चिमी हिस्से में कार बम विस्फोट की दो घटनाओं में कम से कम 18 लोग मारे गए और 42 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दोनों विस्फोट चंद मिनटों के अंतराल पर अल-कारख इलाके में हुए। विस्फोटकों से लदी एक कार को उस सरकारी कार्यालय के समीप खड़ा किया गया था, जहां पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। दूसरा धमाका इराकी कमर्शियल बैंक के समीप हुआ।
सरकारी कार्यालय रविवार को भी खुाला हुआ था और विस्फोट के समय इमारत के भीतर कई लोग थे।
इराकी सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दी है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications