भारत में रावंडा के पूर्व राजदूत को दक्षिण अफ्रीका में गोली मारी (लीड-2)

जोहांसबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। भारत में रवांडा के राजदूत रह चुके कयूंबा नयामसावा की हालत नाजुक बनी हुई है। उनको शनिवार को एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारकर घायल कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रवांडा सेना के पूर्व प्रमुख रह चुके नयामसावा को हमले के फौरन बाद अस्पताल ले जाया गया। उन्हें जोहांसबर्ग के मेलरोजा इलाके में उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पत्नी के साथ खरीददारी करके लौट रहे थे।

नयामवासा अपने देश में हुए एक बम हमले के लिए आरोपी ठहराए जाने के बाद वह इसी साल दक्षिण अफ्रीका चले आए थे।

उनके पेट में गोली गली है और यहां उनकी शल्यक्रिया की गई है। रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे के घोर आलोचक नयामवासा की हालत नाजुक बनी हुई है।

उनकी पत्नी रोजेट ने इस हमले को नयामवासा की हत्या की कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावर तब तक गोलियां बरसाता रहा, जब तक उसकी बंदूक जाम नहीं हो गई।

नयामवासा दक्षिण अफ्रीका से शरण मांगी थी जबकि रवांडा सरकार ने उनके प्रत्यर्पण की मांग की थी। वह भारत से इस्तीफा देते ही दक्षिण अफ्रीका चले आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+